पुरस्कार:
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में प्रत्येक श्रेणी में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और राशि निम्नानुसार है:
रु. 5,00,000/- (पांच लाख रुपये मात्र) – प्रथम रैंक
रु. 3,00,000/- (तीन लाख रुपये मात्र) - दिव्तीय रैंक
रु. 2,00,000/- (दो लाख रुपये मात्र) -3 तृतीय रैंक
पुरस्कारविजेताओंकीसंख्या:
प्रत्येक वर्ष कुल 9 पुरस्कार दिए जाते हैं (प्रत्येक श्रेणी में 3 पुरस्कार)।
कौनआवेदनकरसकताहै? :
सर्वश्रेष्ठ किसान डेयरी और सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) के लिए व्यक्तियों के लिए स्व-नामांकन की अनुमति है।
सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन के लिए स्व-नामांकन की अनुमति है।
फॉर्मभरनेकीप्रक्रिया:
ऑनलाइन नामांकन किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा गृह मंत्रालय (एमएचए) ऑनलाइन पुरस्कार पोर्टल यानी
https://awards.gov.in के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या किसी की मदद से स्व-नामांकन के आधार पर होगा। वैकल्पिक रूप से, सहकारी समितियां, किसान उत्पादक कंपनियां, पशु चिकित्सा अधिकारी व्यक्तिगत किसानों या कृत्रिम गर्भाधानकर्ताओं को फॉर्म भरने और जमा करने में मदद कर सकते हैं।
एक आवेदक केवल एक श्रेणी में एक आवेदन भर सकता है।
एक व्यक्ति/संगठन जिसे पहले ही पिछले वर्षों में गोपाल रत्न और पूर्ववर्ती कामधेनु पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, वह गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए पात्र नहीं है।