भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), एक अद्वितीय सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) है जिसका उद्देश्य भारत में बड़े और गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को उत्प्रेरित करना है। 2010 में अपनी स्थापना के बाद से, NSDC ने देश के 600+ जिलों में फैले 600+ प्रशिक्षण भागीदारों और 11,000 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों के सहयोग से 3 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है। एनएसडीसी ने 36 क्षेत्र कौशल परिषदों (एसएससी) की स्थापना की है और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई), प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके), राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) जैसी सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजनाओं को लागू करता है।

Comments

Be the first to add a comment