📒 Rajasthan University: दूसरी प्रवेश सूची के बाद शुरू हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जयपुर।
राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज महाराजा, महारानी, कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट कल जारी कर दी गई थी। ऐसे में आज से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुरू हो चुका है। दूसरी प्रवेश सूची में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालय में 13 सितम्बर को दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। साथ ही 15 सितबंर से 17 सिंतबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
बता दें महारानी कॉलेज में साइंस, कॉमर्स और कला संकाय में प्रवेश के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। यहां पास कोर्स के साथ ऑनर्स में प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी कर दी गई। वहीं, महाराजा कॉलेज ने बीएससी पास कोर्स एवं ऑनर्स की कटऑफ जिस्ट जारी की है। इसके साथ ही बीसीए की भी कटऑफ जारी कर दी गई है। कॉमर्स कॉलेज ने बीकॉम, एबीएसटी, बीएडीएम, इएएफएम, बीबीए और बीसीए की कटऑफ जारी की है। कॉमर्स कॉलेज में वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। साथ ही राजस्थान कॉलेज ने बीए, बीए ऑनर्स और बीए एसएफएस कोर्स में प्रवेश के लिए लिस्ट जारी कर दी है।
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆टेलीग्राम
👇https://t.me/UniversityofRajasthan