सीएससी के माध्यम से माननीय मंत्री के कर-कमलों द्वारा 'डोनेट -ए-पेंशन' कार्यक्रम का शुभारंभ
https://www.facebook.com/cscscheme/videos/544359460142149भारत सरकार के श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र यादव और भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व श्रम और रोजगार राज्य मंत्री माननीय श्री रामेश्वर तेली ने सीएससी के माध्यम से एक पेंशन कार्यक्रम 'डोनेट-ए-पेंशन ' का शुभारंभ किया।
डोनेट-ए-पेंशन कार्यक्रम प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के तहत एक पहल है, जहां नागरिक घरेलू कामगारों, ड्राइवरों और सहायकों सहित अपने तत्काल सहायक कर्मचारियों के प्रीमियम योगदान को दान कर सकते हैं।
इस योजना की शुरुआत करते हुए माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं और अपनी उम्र के आधार पर हर साल न्यूनतम 660 से 2400 रुपये जमा कर सकते हैं।
60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रति माह तीन हजार रुपये की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।