NPS calculator: आपका निवेश बनेगा 1.33 करोड़ रुपए, हर महीने 26,758 रुपए मिलेगी पेंशन, जानें कितना लगाएं पैसा

NPS Calculation: प्राइवेट सेक्‍टर के इम्‍प्‍लॉई भी रिटायरमेंट बाद मंथली पेंशन के लिए एनपीएस का ऑप्‍शन चुन सकते है. यह एक रेग्‍युलेटेड कन्‍ट्रीब्‍यूटरी पेंशन प्‍लान है.

NPS Calculator: बजट 2022 में नेशल पेंशन सिस्टम (National Pension System) में भी बदलाव किया गया. हालांकि, यह बदलाव सिर्फ सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के लिए है. सरकार ने अपना कंट्रीब्यूशन 10% से बढ़ाकर 14% करने का फैसला किया. इसका फायदा राज्य कर्मचारियों को भी बराबर मिलेगा.
रिटायरमेंट फंड और एन्युटी का फायदा

रिटायरमेंट की उम्र (Retirement age) में मंथली पेंशन का इंतजाम भी आसानी से कर सकते हैं. अक्‍सर देर से रिटायरमेंट प्‍लानिंग करने वालों के लिए ये काफी बढ़िया ऑप्शन है. बहरहाल, नेशनल पेंशन सिस्‍टम (Nation pension System) एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसे कभी भी ज्‍वाइन किया जा सकता है. यह एक कंट्रीब्‍यूटरी पेंशन प्‍लान है. NPS में निवेश पर रिटायरमेंट पर एक बड़ा फंड (Retirement fund) एकमुश्‍त मिलता है. साथ ही एन्‍युटी की रकम और उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर मंथली पेंशन मिलती है.

अगर कोई व्‍यक्ति 35 की उम्र में 10,000 रुपए मंथली NPS में निवेश शुरू करता है, तो 60 साल की उम्र तक यानी 25 साल आपको निवेश करना होगा. NPS कैलकुलेशन से समझिए कि आपका रिटायरमेंट कॉर्पस कितना बनेगा और अनुमानित मंथली पेंशन (Monthly Pension) कितनी होगी

NPS में मंथली निवेश: 10,000 रुपए (1,20,000 रु सालाना)
25 साल में कुल योगदान: 30 लाख रुपए
निवेश पर अनुमानित रिटर्न: 10%
मेच्योरिटी पर कुल कॉर्पस: 1.33 करोड़ रुपए
एन्युटी परचेज: 40%
अनुमानित एन्युटी रेट: 6% 
60 की उम्र पर पेंशन: 26,758 रुपए महीना

(नोट: यह कैलकुलेशन NPS कैलकुलेटर पर किया गया है. पेंशन और फंड को लेकर आंकड़ा अनुमानित है. वास्‍तविक आंकड़े में अंतर हो सकता है.)

60 की उम्र में 1.33 करोड़ का फंड?

NPS में अगर आप 40 फीसदी एन्‍युटी लेते हैं (मिनिमम) और एन्‍युटी रेट 6 फीसदी सालाना है, तो रिटायरमेंट बाद आपको 80.27 लाख रुपए एकमुश्‍त मिलेंगे और 53.51 लाख रुपए एन्‍युटी में चले जाएंगे. कुल कॉपर्स 1.33 करोड़ रुपए का होगा. अब इसी एन्‍युटी की रकम से आपको हर महीने 26,758 रुपए की पेंशन मिलेगी. एन्‍युटी की रकम जितनी ज्‍यादा रखेंगे आपको पेंशन उतनी ज्‍यादा मिलेगी.

ज्यादा पेंशन के लिए रखें एन्युटी

एन्युटी दरअसल, आपके और इंश्योरेंस कंपनी के बीच एक कांट्रैक्ट होता है. इस कांट्रैक्ट के तहत नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) में कम से कम 40 फीसदी रकम का एन्युटी खरीदना जरूरी होता है. यह रकम जितनी ज्यादा होगी, पेंशन भी उतनी ज्यादा मिलेगी. एन्युटी के तहत निवेश की गई रकम रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में मिलती है और एनपीएस की शेष राशि एकमुश्त निकाली जा सकती है.

NPS: सबसे सस्‍ता पेंशन प्‍लान

टैक्स प्लानगर वेद जैन के मुताबिक, NPS में कोई भी सिटीजन ऑफ इंडिया ज्‍वाइन कर सकता है. इसमें NRI निवेश नहीं कर सकते हैं. NPS ऑनलाइन-ऑफलाइन लिया जा सकता है. बैंक के जरिए आप इसको ले सकते हैं. काफी फ्लैक्सिबल है और आसान है. NPS बहुत अधिक रेग्‍युलेटेड और लो कॉस्‍ट स्‍कीम है. यह दुनिया का सबसे सस्‍ता पेंशन प्‍लान है. इसमें सिर्फ 0.1 फीसदी चॉर्जेज लगते हैं. पावर ऑफ कम्‍पाउंडिंग (Compounding) का भी फायदा मिलता है. 

उनका कहना है कि NPS को लेकर कुछ लिमिटेशंस हैं. जैसेकि, प्‍वाइंट ऑफ परचेज बैंक और ऑनलाइन है, वो अभी यूजर फ्रेंडली नहीं है. आपका कोई आकर अकाउंट ओपन नहीं करेगा. आपको कोई फॉर्म नहीं देगा. आपको ऑनलाइन खुद ही करना होगा. अगर आप रिटायरमेंट फंड लॉक इन करना चाहते हैं, तो यह एक अच्‍छा जरिया है.

6 comments

Anil Kumar Gupta
Ser Mera aaj tak kewal 28+28rs Aaya e-shram card Ka bas aur Nahi Aaya abhi Maine lagbhag 1500 e-shram card banaye h tab bhi October se start kiya tha mane tab bhi Nahi Aaya.
Sir aadhar sudhar Ki I'd kaise milega
Ravindra Kumar Yadav
Wifi chaupal nahi chal raha hai
343561710019,Ravindra kumar yadav
Jitendra Kumar
6 bar payment aaya hai sir ji 14.2,63,67.57,144.38,144.38,1071.62 Kay hoga sir ji
SANDEEP G
Nps bkwas h, iske chakkar me mt pdna
munaa bhai Munna bhai
Fake h