टेली-लॉ द्वारा 24 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित


देश भर में 24 लाख लाभार्थियों को टेली-लॉ द्वारा प्रदान की गई लिटिगेशन (मुकदमेबाजी पूर्व सलाह) के साथ सशक्त बनाया गया है। इस उपलब्धि पर सबको ढेर सारी शुभकामनाएं।

पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, बिहार और उत्तर प्रदेश की पहचान की गई 1800 ग्राम पंचायतों में तैनात पैरा-लीगल स्वयंसेवकों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में वकीलों के साथ जोड़ने के लिए यह परियोजना शुरू की गई थी। पूर्वोत्तर राज्यों में 650 ग्राम पंचायतों में 650 सीएससी की पहचान की गई है। शेष 1150 सीएससी की पहचान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार और उत्तर प्रदेश की 1,150 ग्राम पंचायतों में की गई है। उत्तर पूर्वी राज्यों और जम्मू और कश्मीर के लिए, परियोजना सीएससी एसपीवी और न्याय विभाग (डीओजे) के साथ साझेदारी के माध्यम से शुरू की गई है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में, सीएससी एसपीवी, नालसा और न्याय विभाग के साथ साझेदारी में परियोजना शुरू की गई थी।

2 comments

Pushpendra Srivastava
Sir ji tele law ka payment kab tak aayega
Gurmail Singh
Bro tele law me koi trick btao kam karne ki